
जमशेदपुर : पारडीह से लेकर डिमना चौक तक एनएच 33 और नाले के बीच में खाली पड़े गड्ढे से लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को सूचित किया. विकास सिंह ने एनएचआई के डायरेक्टर को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि पारडीह से लेकर डिमना चौक तक एनएच 33 का निर्माण लगभग करा दिया गया है। एनएच 33 की सड़क और एनएच-33 की नाली के बीच लगभग 15 फीट जगह यूटिलिटी सर्विस के लिए बिना निर्माण का छोड़ा गया है, इससे सड़क और नाली के बीच काफी जहरा गड्ढा हैं। जिससे स्थानीय दुकानदारों, सोसायटी और बड़े प्रतिष्ठानों के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक दुकान में नहीं आ रहे हैं, दूसरा जो आ रहे हैं वें गाड़ी एनएच-33 पर लगा रहे हैं। साथ ही साथ गड्ढे में जलजमाव हो रहा है जिससे महामारी फैलने की आशंका है। इसके साथ ही कभी बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है। (नीचे भी पढ़ें)
वही दूसरी ओर एनएच 33 में दो सड़क बनी है एक आने के लिए और दूसरा जाने के लिए। दोनों सड़कों के बीच कनेक्शन कहीं नहीं दिया गया है। लोग जैसे तैसे मिट्टी भरकर अथवा पत्थर डालकर अपनी गाड़ी पार करते हैं कई लोगों का गाड़ी का चेंबर भी फट गया । कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है छोटी दुर्घटना प्रतिदिन प्रत्येक समय घटते रहती है। विकास सिंह ने कहा कि एनएचएआई जल्द खाली पड़े हुए जगह में अभिलंब मिट्टी भरकर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य करें जिससे भविष्य में कभी भी यूटिलिटी सर्विस की देखभाल आसानी से हो सके। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विकास सिंह एनएचएआई के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे.मुख्य रुप से विकास सिंह, दयाकांत तिवारी, एसपी सिंह, दीपक प्रसाद, गोपाल यादव, विजय प्रसाद, संजय वर्मा, पंकज पाठक, बबलू कुमार, जितेंद्र झा, राजु राव , संतोष सिंह मुख्य रूप से विरोध प्रकट किए ।





