
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा में चमकौर में शहीद साहेबजादे और बाबा जीवन सिंह के शहादत पर अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ. इसके शुभारंभ में अखंड पाठ आरंभ किया गया. गुरुद्वारा कमेटी के प्रवक्ता सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि पाठ का आज आरंभ हुआ, जिसका भोग 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा. उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया जायेगा, जिसमें गुरु घर के ग्रंथी निर्मल सिंह कीर्तन करेंगे. उसके बाद रागी जत्था जसपाल सिंह चौथा कीर्तन गायन करेंगे, उसके बाद कवि जसबीर सिंह मातेवाल अमृतसर वाले अपनी कविता के माध्यम से बाबा जीवन सिंह की शहादत के बारे में प्रकाश डालेंगे. अंत में जमशेदपुर के प्रख्यात रागी जत्था प्रभजोत सिंह मानी अपनी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. उसके बाद 1 बजे टिनप्लेट वेलफेयर हॉल में गुरु गे लंगर का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को पाठ के शुभारंभ में गुरुद्वारा के प्रधान तरसेम सिंह, गोपाल सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, मलकित सिंह, अवतार सिंह, कमलजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





