
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित भारत पेट्रोलियम के कर्मचारी उदय कुमार पर पंप के मालिक द्वारा रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए साकची पुलिस की मदद से जमकर पिटाई करवाने का मामला प्रकाश में आया है. भुक्तभोगी उदय कुमार चोटिल अवस्था में एमजीएम में इलाज कराने पहुंचा. उदय ने बताया कि वह हरहरगुट्टू निवासी है और पिछले एक वर्ष से साकची स्थित भारत पेट्रोलियम में नोजल मैन के पद पर कार्यरत है. जहां तेल भराने आए ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेट्रोल पंप के अकाउंट में विगत 8 महीनों से पैसे नहीं पहुंच रहे थे. कुछ लोग दोबारा आकर पेट्रोल पंप में पैसे भी देते गए. इसकी जानकारी उदय ने पंप के मैनेजर को दी, लेकिन उसकी बातों को अनदेखी की जा रहा थी. पिछले दिनों 8 महीने का रुपयों के लेन-देन की जांच की गई तो लगभग 19 लाख का हेर फेर सामने आया, जिसका आरोप पंप मालिक दिनेश संथालिया ने उदय कुमार पर लगाया. इसी बात को लेकर दिनेश संथालिया ने साकची थाने की सहायता से 20 दिसंबर को रात 11:30 बजे उदय को हरहरगुट्टू स्थित घर से पकड़वाया और उसे साकची थाना लाया गया, जहां 4 दिनों तक रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान उदय कुमार ने आरोप लगाया कि पंप मालिक दिनेश संथालिया और साकची थाना के छोटे बाबू परवेज आलम ने कपड़े उतार के डंडे से जमकर पिटाई की जो उसके शरीर पर पड़े निशान साफ दर्शाता है कि उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई. वह 4 दिन तक कहता रह गया कि उसने पैसा गबन नहीं किया, लेकिन उसकी एक न सुनी और लगातार उसकी पिटाई होती रही. बाद में पंप के मालिक ने उसे विभिन्न कागजात और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और 1 महीने के अंदर पूरे पैसे रिकवर करने की चेतावनी दी. इतना ही नहीं उदय कुमार से उसकी पत्नी के एक लाख मूल्य के गहने और बैंक खाता से अब तक 63 हज़ार की निकासी कर ली है और चेतावनी दी कि अगर रुपया की भरपाई नहीं करता है तो उसे पैसे के बल पर हाथ पैर तोड़वाकर जेल में रखा जाएगा या फिर उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जाएगा.







