
बिष्टपुर से गिरफ्तार आरोपी. 
मानगो से गिरफ्तार आरोपी.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी गौड़ बस्ती निवासी धर्मेंद्र प्रधान और उसके बेटे रितेश प्रधान को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ मानगो थाना में 12 मई को राज गौड़ द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे. इधर बिष्टुपुर पुलिस ने भी मारपीट मामले में चार साल से फरार चल रहे बेल्डीह ग्राम बस्ती निवासी रवि हांसदा को गिरफ्तार किया है. रवि के खिलाफ सितंबर 2017 में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है





