
रांची : झारखंड की हेमंत सरकार के 2 साल पूरे होने पर बुधवार को जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न विकास योजनाओं का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया. साथ में जिला के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित थे. जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत विवाह भवन निर्माण कार्य, जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत ईदगाह मैदान का सौंदर्यकरण कार्य, जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी से पार्वती घाट तक वीर कुंवर सिंह चौक से सुनील महतो चौक तक कलीकृत पथ का निर्माण और जुगसलाई अंडर ब्रिज पिगमेंट गेट के पास पार्क निर्माण का उद्घाटन किया गया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सरकार के 2 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा जिसमें उन्होंने अनेकों विकास कार्यों को धरातल पर उतारा. कोरोनावायरस जैसी महामारी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को बचाए रखा और साथ ही विकास कार्यों की गति को भी धीमा नहीं होने दिया. यह सिर्फ हेमंत सरकार ही कर सकता हैं. सभी लोग जानते हैं कि भाजपा की 5 साल तक चली सरकार ने जाते-जाते राज्य का पूरा खजाना खाली कर दिया था. उसके बावजूद मुख्यमंत्री ने काफी सूझबूझ के साथ अपने 2 साल के कार्यकाल में राज्य को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया. यह भी सिर्फ हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

जुगसलाई विधानसभा में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का भरपूर सहयोग मिला : विधायक मंगल कालिंदी
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा के 2 साल के कार्यकाल को देखा जाए, तो सैकड़ों विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर धरातल पर उतारा गया. दो साल में जुगसलाई में सैकड़ों सड़कों का निर्माण हुआ. पेयजल की समस्या को देखते हुए सैकड़ों जलमिनार लगाए गए. बिजली की समस्या को देखते हुए सैकड़ों नए ट्रांसफार्मर और कई पुराने ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा लगवाया गया. ग्रामीण क्षेत्र के पटमदा के माचा अस्पताल, जो कि कई वर्षों से बनकर तैयार पड़ा था, उसे शुरू करवाया और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई ताकि आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए बंगाल जाने की जरूरत ना पड़े. आजादी के बाद से अब तक जिस-जिस क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ था उन क्षेत्रों में विकास कार्य को धरातल पर उतारा गया और ग्रामीण क्षेत्र बोड़ाम में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलवाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, झामुमो नेता हिदायतुल्लाह खान, झामुमो जुगसलाई नगरपालिका कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद, सचिव मुकेश शर्मा, प्रेम तिवारी, रंजन पांडे, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे




