
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के नेता और झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का भाजपा प्रेम खत्म हुए नहीं हो रहा है. शायद इसको ही कर्तव्यनिष्ठ नेता संगठन को चाहिए होता है, लेकिन अफसोस है कि वे भाजपा से निष्कासित है. वैसे एक नेता को चेहरा उनका पसंद नहीं था तो उनको भाजपा से हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद अपना प्रेम जताया है. उन्होंने भाजपा के एकाउंट में अपने अधिकारिक एकाउंट से पार्टी फंड में एक हजार रुपये चंदा के तौर पर दिया है. उन्होंने अपने इस चंदे को सोशल एकाउंट पर जारी किया है और कहा है कि सबको पार्टी को मदद करने के लिए आगे आना चाहिए. आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तब की गयी थी, जब जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार गये थे. उस वक्त उनको और उनके जैसे कई अन्य कार्यकर्ताओं को हटा दिया गया था और आरोप यह लगाया गया था कि श्री काले और अन्य लोगों ने पार्टी विरोधी काम किया था, जिस कारण उनको हटाया जा रहा है. लेकिन उनका भाजपा का प्रेम समाप्त नहीं हुआ. वे लगातार संगठन का काम करते रहे है. हालांकि, उनको भाजपा का पूर्व नेता तक लिखे जाने पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव द्वारा आपत्ति भी जतायी गयी थी, लेकिन वे इसके बावजूद उन्होंने यह चंदा देकर अपनी आस्था जतायी है. भले ही चंदा की राशि कम हो, लेकिन इसका संदेश बड़ा है.





