
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में खेल संघ एवं युवा हो समाज के जिलाध्यक्ष गोमिया सुंडी के नेतृत्व में शुक्रवार को खरसावां गोलीकांड (1 जनवरी 1948) के वीर शहीदों की याद में पूर्व संध्या पर श्रृद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में वीर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत मोमबत्ती जलाकर व पुष्प समेत श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा के दौरान आदिवासी समाज से अपील की गयी कि वे 1 जनवरी और 2 जनवरी को खरसावां के वीर शहीदों की याद में पिकनिक का आयोजन न करें। हाथ में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाएंगे। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि खरसावां कांड के वीर शहीदों को सही श्रद्धांजलि तभी होगी जब इस दिन को झारखंड शहीद दिवस के रूप में मनाया जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के मनोज मेलगांडी, मिराल मार्डी, बाबू माझी, युवा समाजसेवी शंभु मुखी डुंगरी, उपेंद्र बानरा, राज कुमार बानरा, मियाद मार्डी, छोटू, दुर्गामणि बोयपोई, जयपाल सिरका, डॉ गीता सुंडी, रविंद्र प्रसाद, गणेश राम, दिनकर कच्छप , दिनेश कुदादा, उपेंद्र बानरा, संजय सामड, रवि पूर्ति, रवि सामंत, रवि समैया, दामोदर बानरा, अविनाश मुंडा, सरदार सुंडी व अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।





