
जमशेदपुर : झारखण्ड हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर के जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी होते हुए बिष्टुपुर पार्वति घाट के बीच सड़क निर्माण को बनाने का काम शुरू हो गया है. जुगसलाई नगरपालिका द्वारा इसका उदघाटन किया गया. इस रोड को बनवाने के लिए पिछले पांच वर्षो से लगातार झारखंड हयूमैनिटी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के डीसी, एसडीओ, जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका को पत्र लिखकर रोड बनाने की गुजारिश कर रहा था. मगर प्रशासन द्वारा जब इस रोड को नहीं बनाया गया, तो लोगों की परेशानी को देखते हुए मजबूर होकर, झारखंड हयूमैनिटी फाउंडेशन के जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष अरशद हुसैन, फरहान हुसैन ने झारखंड हाईकोर्ट में इस रोड को बनवाने के लिए जनहित याचिका (पीआइएल) दायर कर दिया. झारखंड हाईकोर्ट ने लगभग 6 महीना पहले जिला प्रशासन और संबंधित कार्यालय को सभी को नोटिस दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

झारखण्ड हाईकोर्ट के दखल के बाद जुगसलाई नगरपालिका और जिला प्रशासन ने जुगसलाई से होते हुए बिष्टुपुर पार्वति घाट जाने वाली रोड को बनाने का फैसला लिया. गुरुवार को इस रोड का जुगसलाई नगरपालिका ने उद्घाटन किया. इस रोड के उद्घाटन होने की खुशी में झारखंड हयूमैनिटी फाउंडेशन मेंबरों ने शुक्रवार को पार्वती घाट रोड जुगसलाई में जाने वाले मोटरसाइकिल, कार वाले लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी बांटी. लड्डू वितरण के प्रोग्राम में, फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट राहत हुसैन, अरशद हुसैन ( जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष ), तारीख हबीब, रिजवान, बलराम प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा, एमपी राव, राशिद, मोहम्मद हसनैन, इकराम, सद्दाम हुसैन उर्फ सनी, मोहम्मद मुमताजुद्दीन तस्लीम , अमन और बहुत सारे मेंबर मौजूद थे.




