
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस को चलाने का फैसला लिया गया है. तीन जनवरी से यह ट्रेन हावड़ा से जगदलपुर के लिए खुलेगी. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से ट्रेन नंबर 18005 बनकर रात के 10.20 बजे जगदलपुर से लिए रवाना होगी जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जगदलपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन नंबर 18006 बनकर सुबह 5.05 बजे रवाना होगी. इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक एसी टू टेयर, दो एसी थ्री टेयर, छह स्लीपर, और दो जनरल क्लास की कोच होगी. दक्षिण पूर्व रेल जोन में यह ट्रेन हावड़ा से खुलने के बाद उलूबेरिया, बगनान, मेचेदा, पांसकुड़ा, खड़गपुर, झाड़ग्राम, टाटानगर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, राउरकेला, राजगंगपुर, बमरा और झारसूगु़ड़ा में रुकेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन मेचेदा की जगह संतरागाछी में रुकेगी.





