
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बारीगोड़ा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। विधायक मंगल कालिंदी के कार्यों से प्रभावित होकर मिलन समारोह में भाजपा नेता जयकिशन के नेतृत्व में अनेक लोगों ने भाजपा छोड़ विधायक के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। सभी को माला पहनाकर विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई और वहां उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच में विधायक मंगल कालिंदी ने कंबल भी वितरण किए. जिन्होंने झामुमो का दामन थामा उनमें लालमणि हेंब्रम, सुमन देवगन, आशा गोगी पाई, रविंदर यादव, संजय सिंह, लखन यादव, मंजओरा प्रमाणिक, पुनी देवी, मंजू मुंडा, संध्या महतो, किरण देवी ,जलेश्वर सिंह, सोना सरकार,राहुल ,सावित्री देवी, माया देवी, फूल कुमारी आदि कई अन्य शामिल हैं. इस अवसर पर झामुमो नेता मनोज यादव, मिथुन चक्रवर्ती, मनोहर हुसैन , पलटन मुर्मू, गोपाल महतो, कृष्णा कामंत्र, पप्पू यादव, मुकेश शर्मा ,मोहम्मद शमशाद, नौशाद आलम, राकेश चक्रवर्ती आदि झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे..















