
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 पर गोलकाटा के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक को टक्कर मारने के बाद कार एक ट्रक से टकरा गई. बाइक, कार और ट्रक के बीच फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में बाइक सवार कमारीगोड़ा निवासी 30 वर्षीय भवानी महतो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में कार सवार कोलकाता निवासी एक ही परिवार के तीन लोग और कार चालक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल परिसर में मृतक के परिजन भी पहुंचे जहां उन्होने हंगामा भी किया. मृतक भवानी महतो क्रेन चालक था और डिमना चौक के पास काम करता था. काम करने के दौरान वह अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते में पीछे से कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बाइक से गिरकर डिवाइडर से टकरा गया. डिवाइडर से टकराने के बाद कार ट्रक से टकरा गई. मिली जानकारी के अनुसार कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग रांची से कोलकाता की ओर जा रहे थे. गोलकाटा के पास अचानक बाइक चालक से उनकी कार टकरागई जिससे बाइक चालक कार की चपेट में आ गया.













