
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान हलधर महतो और पंचायत समिति सदस्य दासो हेम्ब्रम ने चिकित्सक और फाउंडेशन के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया. जांच शिविर सरकार द्वारा पारित कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए किया गया. शिविर के पूर्व फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया गया. शिविर में जमशेदपुर से आए जनरल फिजिशियन सह शिशु विशेषज्ञ डॉ एन आर सिंह, कान के डॉ प्रकाश राय, दंत चिकित्सक डॉ स्वाती कुमारी, डॉ श्रद्धा षाडंगी ने ग्रामीणों की जांच कर उचित परामर्श दिया. जांच शिविर में समाचार लिखे जाने तक 45 लोगों की जांच की गई थी. शिविर को सफल बनाने में मोहन मिश्रा, पूर्णेन्दु पात्र, विद्युत महतो, तापस महतो, अनूप महतो, भोला महतो, संजय सिंह, लालटु महतो, रंजन महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई है.











