जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मंगलवार से आंशिक लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है. यह नियम 15 जनवरी तक लागू किया गया है. इसको लेकर पार्क और अन्य संस्थान बंद करने का फैसला लिया गया है. इधर दोपहर 12 बजे तक जुबली पार्क को भी बंद कर दिया गया था पर दोपहर बाद जुबली पार्क के गेट को आवाजाही के लिए खोल दिया गया. इस दौरान कई लोग पार्क में पिकनिक मनाने पहुंच गए. (नीचे देखे पूरी खबर)
सूचना मिलने के बाद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती पार्क पहुंचे और वहां पिकनिक मना रहे लोगों को पार्क से जाने को कहा. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने कहा कि पार्क से समान्य दिनों की तरह आवाजाही चालू रहेगी पर जो लोग पार्क में सड़क किनारे वाहन खड़े करे मिले या फिर पार्क में पिकनिक मनाते या घूमते दिखे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होने कहा कि कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे है लोग कोरोना नियम को लेकर फिर से लापरवाही करते दिख रहे है. लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे और ना ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल हो रहा है. शहर की जनता को समझना होगा की कोरोना किसी को पूछकर नहीं आता. वहीं सिटी मैनेजर रवि भारती ने कहा कि पार्क को आवाजाही के लिए खोला गया है ताकि लोग आना जाना कर सके. पार्क में घूमने वालों और पिकनिक मनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर पार्क में माइक से एनाउंस किया जा रहा था और लोगों को पार्क में पिकनिक ना मनाने की हिदायत दी जा रही थी.











