
शार्प भारत डेस्क : इन दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत के 23 राज्यों में पाबंदिया लगायी गयी है. वहीं 25 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संबोधित करते हुए बताया था कि 10 जनवरी 2022 से हेल्थ वर्कर्स, फ्रेट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का काम शुरू किया जाएगा. वहीं कॉमरेडिटी वाले लोग और 60 साल से अधिक उम्र के लोग अपने डॉक्टरों की सिफारिश पर प्रिकॉशन डोज दिया जाएगा. अब सवाल ये उठती है कि क्या बूस्टर डोज को लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोविन ऐप पर स्लॉट बुक करना होगा. तो इस पर कोविड प्लेटफॉर्म चीफ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ आरएस शर्मा ने बताया कि बूस्टर डोज लेने के लिए उक्त व्यक्ति को कोविड पोर्टल पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करना की जरूरत नहीं होगी. उसे दोनों डोज के लिए जो स्लॉट बुक कराया था उसी के बुकिंग पर बूस्टर डोज के लिए समय बुक करा सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
बुजुर्गों को बूस्टर डोज में कौन सी वैक्सीनेशन लगेगी-
नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) के डॉ एनके अरोड़ा ने कहा कि भारत वर्ष में अब तक 90 फीसदी को कोविशील्ड और 10 फीसदी को कोवैक्सीन लगी है. इसके अपने-अपने फायदे और नुकसान है. उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को अगर वहीं खुराक फिर से दी जाती है तो उसका रिएक्शन भी देखना होगा क्योंकि कुछ वैक्सीन या बूस्टर में रिएक्शन बहुत अधिक होता है. उन्होंने बताया कि इन सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर प्रिकॉशन डोज में कौन सी वैक्सीन ली जाएगी इसका फैसला सरकार दो दिन में देगी. इसके लिए उक्त व्यक्ति को इंतजार करना होगा.











