
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आंशिक लॉक डाउन के पहले दिन रात आठ बजे के बाद शहर के दुकानदार खुद अपनी दुकानें बंद करते नजर आए. रात आठ बजे के बाद शहर के मुख्य बाजारों में एक बार फिर पिछले लॉक डाउन की तरह ही सन्नाटा पसर गया. लोगों में भी कोरोना के प्रति दर साफ दिख रहा है. हालांकि कुछ जगहों पर जेएनएसी की उड़न दस्ता टीम भी सायरन बजाते हुए दुकानें बंद कराते दिखी. (नीचे देखे पूरी खबर)

साकची बाजार की बात करे तो यहां आठ बजते हुए दुकानों के शटर गिरते दिखे. बता दे कि बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से राज्य में आंशिक लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. आंशिक लॉक डाउन के तहत रात आठ बजे के बाद रेस्टोरेंट, बार और दवाई दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद करने का ऐलान किया गया है. यह नियम मंगलवार से लागू होकर अगले आदेश तक जारी रहेगा.















