
जमशेदपुर : बार एसोसिएशन का पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार ने कहा है डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव के द्वारा कहा गया है की मुझे एसोसिएशन के द्वारा नोटिस भेजा गया है, लेकिन मुझे किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। सचिव के द्वारा यह कहा गया है कि 48 घंटे के अंदर मुझ पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन केएम सिंह के चेंबर में महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट की गयी थी उसका कंप्लेन अध्यक्ष को महिला अधिवक्ता के द्वारा दिया गया था। लेकिन उस पर किसी तरह की कोई करवाई नहीं हुई और सचिव अनिल तिवारी के द्वारा एक तरफा करवाई करने की बात की जा रही है जो कि एकदम गलत है। अधिवक्ता संजीव कुमार ने कहा है कि उन्होंने बदले की भावना से मुझ पर कार्रवाई करने की बात कही है जिसकी मैं निंदा करता हूं। केएम सिंह के द्वारा पहले ही इस मामले में एफआईआर की जा चुकी है। बार के पदाधिकारी के द्वारा एक बार भी उनसे नहीं पूछा गया कि उन्होंने महिला अधिवक्ता और मुझ पर एफआईआर क्यों किया और सचिव के साथ मेरी को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसलिए जानबूझकर वे मुझ पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं जो कि दुर्भावना से ग्रसित होकर यह निर्णय ले रहे हैं और मीडिया के माध्यम से मुझ पर गलत आरोप लगा रहे हैं और उनके द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने की बात की जा रही है।














