
जमशेदपुर : टाटानगर होकर गुजरने वाली दो ट्रेन टाटानगर जम्मू तवी और संबलपुर जम्मू तवी ट्रेन के रुट का विस्तार कर दिया है. अब ये दोनों ही ट्रेन झारखंड और ओड़िशा के यात्रियों को राहत देते हुए भुवनेश्वर और पुरी तक जाया करेगी. बताया जाता है कि कोहरा के समाप्त होने के बाद इन दोनों ट्रेनों की यात्रा का विस्तार किया जायेगा. टाटानगर जम्मू तवी और संबलपुर का विस्तार करने का आदेश जारी कर दिया गया है. बताया जाता है कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ओड़िशा के सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान ओड़िशा के सासंसदों ने दो ट्रेन का विस्तार करने की मांग की थी ताकि भुवनेश्वर और पुरी से चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को लाभ हो सके. इसको गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री ने तत्काल एक्सटेंशन करने का आदेश जारी कर दिया. वे पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी कोच के उदघाटन के मौके पर भी पहुंचे थे. टाटा जम्मूतवी और संबलपुर जम्मू तवी ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने पर काम चल रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेनों में यात्रा कर सके. अप्रैल या मई से नये लुक में यह सारे ट्रेन चलेंगी. करीब 172 यात्री अतिरिक्त इसमें यात्रा कर सकेंगे. दूसरी ओर, झारखंड के करीब 6 ट्रेन को 12 जनवरी तक के लिए नन इंटरलॉकिंग काम होने के कारण रद्द किया गया है. चक्रधरपुर के तांगरमुंडा से बामदा के बीच यह काम चल रहा है. इसमें हटिया झारसुगोड़ा एक्सप्रेस, झारसुगोड़ा हटिया एक्सप्रेस, राउरकेला झारसुगोड़ा, झारसुगोड़ा से राउरकेला, राउरकेला से पुरी और पुरी से राउरकेला के ट्रेन को 9 जनवरी से 12 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है.













