
जमशेदपुर : आनन्द मार्ग जागृति गदड़ा में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसके तहत 25 मरीजों का जांच किया गया. जिसमे कुल 25 लोगों की जांच हुई. 8 मरीजों में मोतियाबिंद का रोगी पाया गया है. मोतियाबिंद वाले रोगियों को गुरुवार दोपहर 12 बजे पूर्णिमा नेत्रालय भेजा गया. जिनका ऑपरेशन कल यानी 14 जनवरी (शुक्रवार) को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा. वहीं 8 रोगियों को निशुल्क लेंस भी दिया जाएगा.












