
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड की बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत डांगरडीहा स्थित तेलाई पहाड़ के नजदीक मां ठाकुरानी क्रिकेट ग्राउंड में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी शंभु सरदार एवं भरत महाकुड़ उपस्थित थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं फाइनल मैच डांगरडीहा एवं बड़ा सिजुलता के बीच खेला गया, जिसमें बड़ा सिजुलता की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 6500 रुपये नकद और एक ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दी गयी। वहीं उप विजेता टीम को 5000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले में चार ओवर का मैच हुआ। इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमेटी के विलास महाकुड़, देवदास महाकुड़, दीपक महाकुड़, संजय महाकुड़, आलोक महाकुड़, मंटू महाकुड़, जगन्नाथ महाकुड़, राहुल महाकुड़, राकेश, नरेन्द्र महाकुड़, राजू महाकुड़ समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।




