जमशेदपुर: क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड झारखंड के तत्वावधान में झारखंड और दिल्ली राज्य के टीमों के बीच तीन दिवसीय दृष्टिबाधित द्विपक्षीय क्रिकेट मैचों का श्रृंखला के लिए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन 4 अक्टूबर शनिवार को अपराह्न 2:30 बजे जमशेदपुर के टेल्को स्थित टाटा मोटर्स क्रिकेट ग्राउंड में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधिवत रूप से किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला खेल संयोजक एवं सरायकेला खरसावां जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी श्याम कुमार शर्मा , झारखंड के दृष्टिबाधित फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने दृष्टिबाधित क्रिकेट का उद्घाटन स्ट्रोक खेलकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. खराब मौसम के कारण तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला प्रभावित हुई, जिससे खेल के मैदान की स्थिति खराब हो गई और मैदान पर एक विशेष ध्वनि वाली गेंद को घुमाया गया ताकि खेल सुनने और खेलने के लिए जगह अच्छी हो.(नीचे भी पढ़े)

तीन मैचों की श्रृंखला में 5 अक्टूबर रविवार को दो मैच और तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को एक मैच होना सुनिश्चित है. उद्घाटन मैच झारखंड ए और दिल्ली टीम के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया था, जिसमें शुरुआत के लिए पांच ओवर का संयुक्त टीम मैच खेला गया था, जिसमें झारखंड ने 44 रन बनाए, जिसमें टीम बी1 श्रेणी के खिलाड़ी रविंदर ने सर्वाधिक 28 रन और निशेत बारा ने बी 3 श्रेणी 12 रन बनाए. दिल्ली की ओर से उनके कप्तान मुन्ना ने सर्वाधिक 26 रन का स्कोर बनाया, जिसमें बी1 श्रेणी के खिलाड़ी विवेक कुमार ने 10 रन का स्कोर किया. कोच पवन और आयोजक तिरलोचन झा ने टीम के साथ मिलकर पिच को पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले आधिकारिक उद्घाटन के लिए तैयार किया. इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ब्लाइंड क्रिकेट के अपने अनुभव और साथ ही भावनाओं को साझा करते हुए अपने अनुभव को बताया.












