जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में हुए तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल कैरम टूर्नामेंट का विधिवत समापन शुक्रवार को हो गया. टूर्नामेंट में शहर के आईसीएसई स्कूल्स के छात्रों ने विभिन्न कैटेगरी में हिस्सा लिया था. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के स्वामी महाभावानंद तथा विशिष्ट अतिथि आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे. चीफ रेफरी अशफाक अहमद और धर्मवीर प्रसाद वाल्मीकि के अलावा कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के कोच एवं जीत हासिल किए हुए कई स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे. पुरस्कार स्वरूप मेडल और ट्रॉफी मुख्य अतिथि स्वामी महाभावानन्द, विशिष्ट अतिथि चंदन कुमार, प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव एवं ऐडमिनिस्ट्रेटर सौम्य दीप के हाथों दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
विजेता स्कूल टीम इस प्रकार है
अंडर 14 (बॉयज) : प्रथम-आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल, द्वितीय-चर्च स्कूल व तृतीय-केरला पब्लिक स्कूल.
अंडर-14 (गर्ल्स) : प्रथम-केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया, द्वितीय-जे.एच. तारापोर स्कूल व तृतीय-चर्च स्कूल.
अंडर-17 (बॉयज) : प्रथम-चर्च स्कूल, द्वितीय-आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल व तृतीय-विग इंग्लिश स्कूल.
अंडर-17 (गर्ल्स) : प्रथम-चर्च स्कूल, द्वितीय-जे.एच. तारापोर स्कूल व तृतीय-विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल.
अंडर-19 (बॉयज) : प्रथम-स्कूल, द्वितीय-केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया व तृतीय-श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल.
अंडर-19 (गर्ल्स) : प्रथम-जे.एच. तारापोर स्कूल, द्वितीय-केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया व तृतीय-केरला पब्लिक स्कूल.



