
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड स्थित रश्मि स्टोर में गुरुवार को एक युवक दुकानदार से बारकोड और ओटीपी लेने पहुंचा था. दुकानदार ने तत्काल उस संदिग्ध युवक को पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित कुकर बताया और बताया कि वह बागबेड़ा गांधी नगर का रहने वाला है. लोगों ने उसके साथी को भी पकड़ा है. दुकानदार पवन कुमार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को युवक उनकी दुकान में आया था. उस वक्त वे दुकान में मौजूद नहीं थे. उनका बेटा दुकान पर था. युवक दुकान में आया और कहा कि दुकान के नाम पर एक बारकोड आया है. वो बार कोड ले लें और मोबाइल पर आया ओटीपी बता दें. उनके बेटे ने उन्हें फोन पर जानकारी दी और युवक से बात करायी. युवक ने उन्हें फोन पर गाली देना शुरू कर दिया. आज फिर वह युवक उनकी दुकान पर आया था, जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया. युवक संदिग्ध बताया का रहा है. पुलिस द्वारा पूछताछ में ही मामला सामने आ पाएगा.



