
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो यातायात थाना में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध मंडल सेवानिवृत हो गए. रविवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर ने पुष्पगुच्छ देकर अनिरुद्ध मंडल के आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी. अनिरुद्ध मंडल ने 22 साल विभाग को दिए. प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर ने कहा कि अनिरुद्ध मंडल ने 22 साल विभाग को दिए है. अनिरुद्ध मंडल बहुत ही अच्छे पदाधिकारी थे, इनके सेवानिवृत होने से मानगो यातायात थाना में दुख का माहौल है. उन्हे संतोष है कि अनिरुद्ध बहुत ही अच्छी सेवा देकर सेवानिवृत हो रहे है. विभाग की ये परंपरा रही है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मी को अच्छे से विदाई दी जाती है. वहीं मानगो यातायात थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने कहा कि उनके थाने से आज एक होनहार पुलिस कर्मी सेवानिवृत होकर जा रहा है. अनिरुद्ध की कमी उन्हे और उनके विभाग को हमेशा खलेगी. अनिरुद्ध एक अच्छे पुलिस कर्मी की तरह अपनी सेवा प्रदान करते रहे है. उन्होंने अनिरुद्ध के अच्छे जीवन की कामना की.





