चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप, चाईबासा की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखण्ड अन्तर्गत कुंबरुम गांव में मंगलवार को 100 (एक सौ) निर्धन, असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच आयकर अधिकारी संजय पुरती एवं एसआर रुंगटा ग्रुप के किशन ठाकुर (सीएसआर) द्वारा 100 कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी संजय पुरती ने कहा कि एसआर रुंगटा ग्रुप के द्वारा कई तरह के मानवीय एवं सामाजिक कार्य अपने आसपास के क्षेत्रों में किये जाते हैं, जिससे समाज के वंचित वर्ग काफी लाभान्वित होते हैं। साथ ही उन्होंने चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मोती देवगम, बसंत हेम्ब्रम, ग्रामीण मुण्डा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।




