जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह का तबादला सरायकेला जिला बल में कर दिया गया है. इस आशय से संबंधित पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) के कार्यालय से जारी कर दिया गया है. जिसे जमशेदपुर एसएसपी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.(नीचे भी पढे)
वही राजेश कुमार सिंह की जगह गोलमुरी पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को मानगो यातायात प्रभारी बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.



