रांची : रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से झारखंड और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच शुरू हुआ. टॉस जीतने के बाद केरल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल की टीम ने पहले दिन के 90 ओवर खेलने के बाद छह विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाये. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहन प्रेम ने 79 रनों की शानदार पारी खेली.(नीचे भी पढ़े)
कप्तान संजू सैमसन ने भी 72 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रोहन कुन्नूमल ने 50, अक्षय चंदन ने 39 रनों की पारी खेली. झारखंड की ओर से शाहबाज नदीम ने 3 विकेट जबकि उत्कर्ष सिंह ने 2 विकेट हासिल किये. इसके अलावा जलज सक्सेना को उत्कर्ष ने रन आउट किया.




