चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन में बुधवार को नगर विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अटल मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने किया. विधायक ने कहा कि इस क्लीनिक के खुल जाने से मरीजों को इलाज में सुविधा होगी.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिल पॉल, सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप-प्रमुख कविता साव, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, सिमदी पंचायत के मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी,मुखिया मोहन सोरेन,मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, गौतम दास,विशाल बारिक, मनोरंजन महतो, राजा बारीक, मिथुन कर,महेश्वर मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.



