जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में एक युवक सुमित महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह उसकी बुआ कमरे में गई तो देखा सुमित फांसी के फंदे से लटका हुआ है. उसने चुनरी के सहारे फांसी लगाई है. सुमित की उम्र 26 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जुटे और सुमित को नीचे उतारा. तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.(नीचे भी पढ़े)
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताते हैं कि सुमित का उसके भाई संदीप के साथ विवाद होता था. मंगलवार को भी झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह टेंशन में था. सुमित ने झगड़े के बाद अपना मोबाइल तोड़ दिया था. बताते हैं कि वह बुलेट मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था. इसी के लिए वो भाई से पैसे मांग रहा था और नहीं मिलने पर तनाव में आकर फांसी लगा ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



