जमशेदपुर : भाजपा नेता मानगो निवासी विकास सिंह के खोज में पुलिस द्वारा की गयी छापामारी के विरोध में बुधवार को झारखंड क्षत्रिय संघ के सदस्य द्वारा उनकी पत्नी पूनम सिंह से मुलाकात की गयी. मुलाकात के दौरान मालमें की जानकारी ली गयी. इस पर झारखंड क्षत्रिय संघ के सदस्यों ने कहा कि इस मामले में आगे की रणनीति समाज के वरिष्ठ के साथ मिलकर तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग हर तरह से विकास सिंह के साथ है. कानून अपना कार्य करें परंतु जिस तरह से अपराधी के साथ व्यवहार किया जाता है, वैसा व्यवहार अनुचित है. राजनीतिक दबाव में कार्य ना करे प्रशासन, मानगो पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से वरीय पधाधिकारी को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक घरेलू महिला जिनके साथ तीन माह का बच्चा है उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है. मुलाकात में शिवशंकर सिंह, लालचंद सिंह, अमर सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह उपस्थित थे. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व जिला परिषद राना डे, विमल बैठा, विजय सोए ने भी विकास सिंह की पत्नी से मुलाकात की.



