जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राणी सती सत्संग समिति के तत्वावधान में समिति के संस्थापक सदस्य स्व निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर बुधवार (14 दिसंबर) को राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 106 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 91 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया एवं स्व निर्मल भारद्वाज के बड़े भाई ओम प्रकाश, किशन, गोविंद, अदिति, भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गयी। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने कहा कि एक बूंद रक्त किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान महादान है । (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर स्व निर्मल भारद्वाज के परिवार से सुनीता भारद्वाज, अंकित भारद्वाज, पारस भारद्वाज, तृप्ति भारद्वाज, अमित भारद्वाज और सांवर लाल शर्मा, उनके बड़े भाई भी उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि निर्मल भारद्वाज एक मिलानसार के व्यक्ति थे। समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनकी कमी हमेशा। उनकी यादें भी जिन्दा है। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ रंजन, एसएम टुडू, अनिल कुमार, चंदन कुमार, आदित्य, पिंटू मालाकार, मो सलीम, वीबीडीए के डॉ जी नरेश कुमार, तरुण कुमार घोष, एमके सेन, राजेश, डॉ मृणाल, आशीष रॉय समेत अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इस अवसर पर समिति के सदस्य अनिल कुमार अग्रवाल, राजेश कसेरा, अंशुल रिंगसिया, कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, अंकित भारद्वाज, दीपक कुमार गोयल, मनोज कुमार शर्मा, सुमंत कुमार, अवतार सिंह, पारस भारद्वाज, पारस रिगसिया,अजय अग्रवाल,सुनील चौधरी, दिलीप कुमार केडिया, दिलीप कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, संजय कसेरा, मुकेश कुमार सिंगोदिया, महेंद्र शर्मा,अमन बागड़ी, मुकेश अग्रवाल विनोद गर्ग, इत्यादि सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर राणी सती सत्संग समिति की सदस्य सुधा रिंगसिया, सुलेखा अग्रवाल,निशा अग्रवाल, चंदा शर्मा, सरोज रिंगसिया, शिम्पल अग्रवाल समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं एवं युवाओं ने भी हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के बैजनाथ शर्मा ने किया। यह जानकारी गोविंद भारद्वाज ने दी।



