रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ ने बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने मंत्री से भेंट के बाद संतुष्टि जतायी. कहा कि सरकार से कई मांगों पर सार्थक आश्वासन मिला है. राज्य के रसोईया संघ के लिए नियमावली बनेगी. सेवा का कार्यकाल भी अब 60 वर्षों तक होगा. 10 माह के बजाय अब रसोइयों को 12 माह का मानदेय मिलेगा. उम्मीद है कि आंगनबाड़ी कर्मियों से बेहतर मानदेय सरकार देगी.(नीचे भी पढे)
वर्ष में दो बार कपड़े दिये जायेंगे. दुर्घटना जैसी स्थिति में कल्याण कोष गठित कर उन्हें उचित मुआवजा और ईलाज की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. मंत्री से मिलनेवालों में संघ के महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष देवकी देवी, कमिटी सदस्य आभा दत्ता समेत अन्य भी शामिल थीं.(नीचे भी पढे)
क्या है मामला: अजीत प्रजापति के मुताबिक रसोइया संघ लगातार अपनी मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलनरत रहा है. स्कूलों में रसोई सुविधा देनेवालों को महीने में मात्र 2 हजार रुपये ही मिलते हैं. सरकार से आग्रह है कि रसोईया संयोजिकाओं को स्थायी करते न्यूनतम वेतन की व्यवस्था हो.(नीचे भी पढ़े)
राज्य भर में जिन रसोईया, संयोजिकाओं को हटाया गया है, उन्हें वापस रखा जाना चाहिए. सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को 5 लाख तक के बीमा की सुविधा मिले. राज्य सरकार ने आज उनकी कई अहम मांगों पर सहमति जतायी है. कुछ मांगों के संबंध में मंत्री जगरनाथ महतो ने सीएम से चर्चा करने की बात कही.



