जमशेदपुर : झारखंड युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने डॉ अशोक चौधरी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने पर स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि अशोक के प्रभारी नियुक्त किये जाने से पार्टी का प्रदेश में जनाधार बहुत मजबूत होगा. डॉ चौधरी एक बहुत हीं परिपक्व राजनीतिज्ञ हैं, जनता के बीच इनकी छवि बहुत हीं साफ सुथरी है, आम अवाम की बातों को उनकी सोंच को पकड़ने में बहुत हीं माहीर हैं और उसका कारण है ये स्वयं ज़मीन से जुड़े हुए नेता हैं. निर्मल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये निर्णय बहुत हीं दूरगामी सोंच वाला है. आनेवाले समय में भारतीय राजनीति एक नई करवट लेने वाली है. इसी सोंच के मद्देनज़र जनता दल यूनाइटेड पूरे देश में पार्टी संगठन को मजबूती देने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा रही है. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी बहुत हीं क्षमता वान, ऊर्जा वान युवा नेता हैं और इनके कुशल नेतृत्व में युवा जदयू बहुत हीं मजबूत होकर उभरेगा, युवा जदयू झारखंड अपना पुर्ण समर्थन और सहयोग के साथ डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का काम करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
निर्मल सिंह ने पूर्व प्रभारी श्रवण कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा जदयू बहुत मजबूती से अपना जनाधार प्रदेश में बढ़ाया है. आगे भी इनका बहुमुल्य मार्गदर्शन युवा जदयू को मिलता रहेगा. डॉ चौधरी को युवा जदयू के प्रदेश और जिला के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों नें अपना बधाई संदेश दिया है जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, शीतल सिन्हा, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह भोला, अजय कुमार, सुमंत पाण्डे प्रदेश सचिव, मनोज मांझी, सुजीत वर्मा जिला पदाधिकारी महादेव पासवान, रूपेश पासवान, प्रदीप रजक, मो. असराउल, गुड्डू मालाकार, विजय हाज़रा, संजीव कुमार, प्रमुख रूप से शामिल थे.



