सरायकेला : विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा पूरे देश में आयोजित किये जा रहे गीता जयंती सह शौर्य यात्रा के तहत जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में भी इसका आयोजन किया गय़ा. बजरंग दल द्वारा किये गये इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे मुख्य अतिथि थे.(नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध भूमि में गीता का ज्ञान दिया था. तब से इस तिथि को गीता दिवस के रूप मे मनाया जाता है. वहीं 1992 में इसी तिथि को कार सेवकों ने बाबरी ढांचे को गिराया था. तभी से विहिप एवं बजरंग दल इस दिन शौर्य यात्रा का आयोजन करते हैं. इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री परांडे ने तमाम विहिप कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव तत्तपर रहने के लिए प्रेरित किया.



