बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को बहरागोड़ा के खंडामौदा गांव में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों को बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 12 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी जाएगी. शिविर में रक्त जांच , रक्तचाप जांच की निःशुल्क और ईसीजी की निःशुल्क सुविधा रहेगी . डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है.(नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. इस वर्ष अब तक 26 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हो चुका है . खण्डामौदा में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. मौके पर पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा, पूर्व उप मुखिया शशांक शेखर पाल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गिरी, हरिपद पाल, रतिकांत सीट, संजय राणा, मनोरंजन गिरी, भगवान माइति, शिवशंकर माइति, सुभाष साहू, आशीष जेना, तपन कुमार आचार्य, विश्वजीत मुंडा, खोकन मुंडा, विजय बेरा, कलन महतो, चंद्रशेखर आचार्य, सुब्रत बेरा, सुजीत गिरी, अनादि माइति, भास्कर बारीक, शिव शंकर पाल, रूपेश सिंह,राजू महतो, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)
डॉ गोस्वामी ने पांचरूलिया गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता में की. ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी से अनियमित बिजली आपूर्ति से छात्रों को पढ़ाई करने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया और जल्द समाधान करने की मांग की.




