चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के मालकुंडी गांव के पास सड़क पर बनी एक पुलिया के नीचे से पुलिस ने अज्ञात वृद्ध महिला की शव को बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृत वृद्ध महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं था. महिला गांव में भीख मांग कर अपनी गुजर बसर करती थी. पुलिया के नीचे कब उसकी देहांत हुई किसी को कुछ पता नहीं था.(नीचे भी पढ़े)
लोगों ने बताया कि दुर्गंध मिलने के पश्चात ग्रामीण पुलिया के पास पहुंच कर देखा की वृद्ध महिला की शव पड़ी हुई है. शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शव की पहचान कराने की काफी प्रयास की परंतु मृत वृद्ध महिला की पहचान नही हो पाई है.



