गालूडीह: गुरुवार की रात लोगों को एक बेहद अजीब और अनोखा नजारा देखने को मिला. गुरुवार की रात घाटशिला प्रखंड के गालूडीह समेत कुछ अन्य जगहों में आसमान में एक बड़ी टॉर्च जैसी रोशनी दिखाई दी. आसमान में अजीबोगरीब रोशनी की एक लाइन दिखी. जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए. लोग इस रोशनी को देखकर लोग हैरान रह गए. इस घटना को देखने के बाद गालूडीह आसपास क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोगों ने इसे खगोलीय घटना बता रहा है.(नीचे भी पढ़े)
कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु एलियन हो सकती है. आसमान में दिखाई देने वाली इस रोशनी को कई लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया. इसके अलावा कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी इस घटना के वीडियो को शेयर कर रहे है. जिसके बाद इस घटना का वीडियो देखते ही देखते काफी वायरल भी हो रहा है. हालांकि अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोई खगोलीय घटना था या कुछ और.



