घाटशिला: सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है. इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है. इस जरूरत को देखते हुए तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की हाथों से लोगों के बीच कंबल वितरण किया. जिसमें धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत के विभिन्न गांव से आए 250 बुजुर्ग और ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने सबको धन्यवाद दिया.(नीचे भी पढे)

इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी. ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती है.मौके पर मण्डल अध्यक्ष बिमल कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, जिला मंत्री अजय साहा, समाजसेवी संकर हालदार, पूर्णेदू पात्र, चन्दन नामता, बिमल सिंह मुंडा, बीरा टुडू, हाबू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



