जमशेदपुर : कांग्रेस नेता राकेश तिवारी को प्रदेश कांग्रेस का सचिव बनाये जाने पर गुरुवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया. पंडित जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में सोनारी स्थित उनके आवास पहुंच कर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया एवं राकेश तिवारी को ब्राह्मण समाज एवं कांग्रेस पार्टी का धरोहर बताया. उन्होंने कोरोना काल में उनके द्वारा ब्राह्मणों के लिए किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए उनके मंगल की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
उधर राकेश तिवारी ने अपने अभिनंदन के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें जब भी जरूरत होगी, वे उनके लिए सदैव खड़े रहेंगे. इस दौरान जितेंद्र पांडे के साथ सनातन पांडे, पंकज पांडे, कन्हैया पांडे, रवींद्र ओझा, रीतेश पांडे, संजीत पांडे, गणेश पांडे, राजन कुमार, नवलेश कुमार पांडे आदि कई लोग उपस्थित थे.



