जमशेदपुर: भोजपुरी नव चेतना मंच की ओर से आयोजित भोजपुरिया क्रिकेट लीग में पहले राउंड का मैच गुरुवार को समाप्त हो गया. पहले राउंड के बाद आरके स्पोटिंग, स्ट्राइकर 11, ऊं साई, लिवरपुल व वीर 11 अगले दौर में पहुंच गयी है. इस प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने भाग लिया था जिसमें से पांच टीम पहले राउंड के बाद बाहर हो गयी. कल से दूसरे राउंड का मैच खेला जाएगा.आज मैच में बतौर अतिथि सत्येंद्र कुमार, वीर सिंह, अभिनव सिंह मौजूद थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया. कहा कि सभी खिलाड़ियों के खेल भावना के साथ खेलना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही एक दूसरे का सहयोग भी जरुरी है. वर्तमान समय में लोग नशे के गिरफ्त में फंसते चले जा रहे है, खासकर युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है. युवा का खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. दूसरे राउंड के बाद मैच का रोमांच बढ़ेगा. इस अवसर पर हैपी सिंह, विकास कुमार,बिट्टू, रौशन, धीरज समेत कई लोग मौजूद थे.



