रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा(भाप्रसे) के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है. वह प्रधान सचिव वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. परिवहन सचिव राजेश शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.श्रम सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया. अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के श्रीनिवासन को अपने कार्यों के साथ परिवहन विभाग के सचिव के पद तथा उनको परिवहन आयुक्त झारखंड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.(नीचे भी पढे)
उत्पाद आयुक्त झारखंड कमलेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण में कौशल विकास विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है. आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें अपने कार्यों के साथ निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड रांची के साथ रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. निदेशक भू अर्जन भू अभिलेख एवं परिमाप झारखंड उमाशंकर सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैप आईटी झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित नेहा अरोड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. नेहा अरोड़ा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परियोजना निदेशक नीर निर्मल परियोजना झारखंड का भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.नगर आयुक्त मेदिनीनगर निगम समीरा एस को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी लोहरदगा के पद पर नियुक्त किया गया है. संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित रवि आनंद को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पलामू के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है. श्री आनंद अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ नगर आयुक्त मेदिनीनगर निगम के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिनेश कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.



