चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के नामोपाड़ा में सड़क किनारे निर्मित नाली जाम होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा है. गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही सड़क किनारे बंकिम चन्द्र बेरा के किराना की दुकान में भी नाली के गंदा पानी प्रवेश कर रहा है जिसकारण विगत कई माह से बंकिम चन्द्र बेरा ने अपनी दुकान भी बंद कर रखा है. बंकिम चन्द्र बेरा ने बताया कि नाली जाम होने के कारण नाली के पानी दुकान में प्रवेश कर रहा है जिससे उनकी दुकान भी बंद है इससे उनके पास आर्थिक स्थिति उत्पन्न होने लगीं है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उन्होंने कहा कि वे कई बार नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्या को रखते हुए जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने की मांग की है परंतु अबतक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. उन्होंने कहा कि नाली की साफ-सफाई कराने की दिशा में नगर पंचायत द्वारा अबतक पहल नही किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. बंकिम चन्द्र बेरा ने कहा कि सड़क पर नाली के गंदा पानी बहने के कारण दुर्गंध से सड़क किनारे रह रहें लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा जाम नाली की सफाई नही किया गया तो ग्रामीण नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.




