चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के नामोपाड़ा के बेरा आवास के पास वर्षो पूर्व निर्मित कुआं जर्जर हो चुका है. ग्रामीण उक्त कुआं की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. वार्ड क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि इस कुआं से वार्ड के ग्रामीण स्नान करने और कपड़ा धोने के लिए पूर्ण रूप से निर्भर है. कुआं के अंदर मिट्टी का धंसना शुरू हो गया है और एक बड़ा सा होल हो गया है जो कभी भी बड़ी दूर्घटना हो सकता है. ग्रामीणों ने कहा कि कुआं पर अक्सर कोई ना कोई रहता ही है और ग्रामीण डर के साए में नित्य कार्य करतें हैं. कहा कि इस कुआं के मरम्मत के लिए नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं और जनप्रतिनिधि भी कुआं का निरीक्षण कर चुके है परंतु अब तक कुआं के मरम्मत की दिशा में किसी ने भी पहल नही किया है जिससे लोगों में नगर पंचायत के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.





