जमशेदपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र के मुर्कुम गांव में आग ताप रही एक महिला जल गई है. घटना शनिवार सुबह की है. परिजन महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए. जहां से हालात गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुलाई और एंबुलेंस पर सुंदरमनी को लेकर जमशेदपुर पहुंचे. यहां एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में सुंदरमनी का इलाज चला. जिसके बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल जली हुई महिला सुंदरमनी का विवाह हो चुका है. इलाज कराने के लिए परिजनों के साथ उसका पति भी पहुंचे हैं.




