अनिल कुमार / बोकारो : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ओसामा बिन लादेन से किए जाने के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उबाल देखी जा रही है. बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं ने चास चेक पोस्ट सुभाष चौक के पास विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका और भाजपा के महामंत्री कुलदीप महथा ने कहा कि शनिवार पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है. (नीचे भी पढे़ं और देखें वीडियो)
ऐसे में पाकिस्तान विदेश मंत्री के द्वारा ओसामा बिन लादेन से भारत के प्रधानमंत्री की तुलना करना पाकिस्तानियों की बौखलाहट को दर्शाता है. पाकिस्तान खुद एक आतंकवादी देश है ऐसे में इस तरह की हरकत उनके मानसिकता को सामने आ जाती है. इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भाजपा के युवा मोर्चा के नेताओं ने नारेबाजी की.



