चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के राजबांध गांव मे विधायक समीर महंती ने विधायक निधि से शनिवार को शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. वही कुचियाशोली पंचायत के भद्रडांगा गांव में विधायक निधि से स्वीकृत 400 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया. राजबांध गांव में विधायक ने ग्रामीणों संग बैठक कर उनकी समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने सबर परिवारों को आवास, विद्युत तार और खंभे को बदलने, गांव तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण कराने की मांग की है.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, राजा बारिक, राजु कर्मकार, घनश्याम महतो, मुखिया मंजु टुडू, शंकर सबर, जमुना गोप, कन्हाई गोप,निर्मल महतो,दीपक बेहरा, खकन महतो, अचिन्तो महतो, चेना मुर्मू, घानी राम सिंह, पृथ्वीराज, प्रकाश महाकुड़,गौर कर्मकार, राकेश बारिक, सुकलाल हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.












