जमशेदपुर: टीआरएफ मैन्यूफैक्चरिंग की टीम जीएम विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सालवोनी स्थित महामिलन सेवाश्रम संध पहुंच कर वहां के अनाथ एवं जरूरत मंद बच्चों के लिए दैनिक उपयोग कि वस्तुएं भेंट की. मौके पर सभी बच्चों एवं संध के सेवा दल के लोगों को जलपान कराया गया एवं उनका हाल चाल जानने का प्रयास किया गया. संध के महाराज ने टीम को संध के कार्य शैली के विषय में विस्तार से बताया. मौके पर संघ के महाराज ने संगीत भी प्रस्तुत किया. विनोद कुमार सिंह ने भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठे.(नीचे भी पढ़े)
पूरी टीम इस मौके पर ऊर्जावान दिखाई दी एवं ऐसे सामाजिक कार्य ज्यादा से ज्यादा कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जयंत कुमार सिंहा, विनय कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार, डीके शर्मा, राजेन्द्र सिंह, पुनीत लोंगिया, ओम प्रकाश, भीबीआर राजू, शेखर पल्लादी, रजत गौरव, अंजनी कुमार, डीके प्रजापति, धर्मेंन्द्र सिंहा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन डीके प्रजापति के द्वारा किया गया. टीम के इस प्रयास के लिए संध के महाराज ने अपना आभार प्रकट किया.











