रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिये बिजली विभाग ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बिजली विभाग आठ उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा. आठ उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने के आरोप में 207754 रूपये का जुर्माना लगाया है. छापामारी दल ने रिटायर्ड कॉलोनी निवासी किशन प्रसाद को बिजली चोरी करते पकड़ा, इस पर विभाग ने 8000 रूपये का जुर्माना लगाया. इसकी तरह मेन रोड स्थित अमर कॉप्लेक्स में प्रहलाद पाड़िया को बिजली चोरी के आरोप में 45000 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है. (नीचे भी पढ़े)
वार्ड संख्या चार कुम्हार पट्टी निवासी सुखदा महतो पर बिजली चोरी के आरोप में 72000 हजार रूपये तथा सोनू विश्वास पर 4050 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है. गैलेन भट्टी निवासी कार्तिक पंडा पर 54000 हजार, हथिया के इंदिरा कॉलोनी निवासी अभिषेक पंडा पर 10529 हजार रूपये, महेश्वर लोहार पर 4050 तथा बिनोद लोहार पर 10125 हजार रूपये का आर्थिक दंड लगाया है. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने मनोज कुमार निराला ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार बिजली ऊर्जा चोरी की रोकथाम के अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावे अधिक बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को कहा जा रहा है. बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटा जायेगा.











