जमशेदपुर: हुमन वेलफेयर वूमेन विंग ने शनिवार को एमजीएम अस्पताल में भोजन का वितरण किया. साढ़े 400 लोगों के बीच फल व भोजन बांटा गया. भोजन और फल वितरण के इस कार्यक्रम में हुमन वेलफेयर वुमन विंग की समाजसेवी शहनाज बेगम, शमशाद बेगम, बिल्कीस परवीन, रिटायर्ड शिक्षिका अमीना खातून, रेशमा अंसारी, शहजादी बेगम और नसीमा खातून मौजूद थीं. रिटायर शिक्षिका अमीना खातून ने अपने हाथों से लोगों के बीच भोजन और फल का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)
महिलाओं ने कहा कि वह लोग जरूरतमंदों को अहम मौकों पर मदद करेंगी. सर्दी के दिनों में हुमन वेलफेयर की महिला विंग कंबल का वितरण करेगी. इस मौके पर एमजीएम अस्पताल में ट्रस्ट के सैयद आसिफ अख्तर के अलावा अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, शाहिद परवेज, अयूब अली, ताहिर हुसैन, मास्टर खुर्शीद खान, हाजी फिरोज असलम आदि मौजूद थे.












