जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 664वां नेत्र शिविर विहंगम योग संत समाज कोल्हान प्रमंडल के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर शनिवार को आरंभ हुआ। शिविर के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 19 दिसम्बर तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 664वें नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन नेत्र रोगियों की जांच की गयी। जांच में उपयुक्त पाये नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार (18 दिसम्बर) को किया जायेगा। ऑपरेशन कराये मरीजों को सोमवार (19 दिसम्बर) को आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा।











