जमशेदपुर: मानगो सहारा सिटी के गोपाल यादव की टाल पर छापा पड़ा, इसके बाद टाल को सील कर दिया गया है. इसकी जानकारी मिलने पर मानगो के समाजसेवी पप्पू सिंह सहारा सिटी पहुंचे और गोपाल यादव के परिवार से मिले. गोपाल यादव के परिवार का पप्पू सिंह ने हौसला बढ़ाया और कहा कि गोपाल यादव को आर्थिक चोट मिली है. (नीचे भी पढ़े)
पप्पू सिंह ने कहा कि यह आर्थिक चोट एक माननीय की तरफ से मिली है. उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में टाल संचालित हो रही है. लेकिन, राजनीतिक विद्वेष में गोपाल यादव की टाल को सील करवाया गया है. गोपाल यादव की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सहारा सिटी में रह रही हैं और मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हैं. पप्पू सिंह ने इसे ओछी राजनीति करार दिया है.












